Bihar News: सहरसा में सियार बना आदमखोर, 3 महिला समेत 5 लोगों को बनाया शिकार

Published by : Ashish Jha Updated At : 25 Nov 2024 8:40 AM

विज्ञापन

Bihar News: घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के फॉरेस्टर दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने जख्मी सियार और भेड़िया की तस्वीरें घायलों को दिखाकर घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन

Bihar News: सहरसा. बिहार में जंगली जानवरों का उपद्रव बढ़ गया है. कहीं तेंदुआ तो कहीं घड़ियाल गांवों में दिखाई दे रहे हैं, वहीं ताजा मामला सहरसा जिले का है, जहां सियार आदमखोर बन गया है. सहरसा जिले के बनगांव नगर पंचायत के उत्तरी बहीयार में एक सियार के झुंड ने धान काट रहे 5 लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में तीन महिलाएं भी बुरी तरह घायल हो गयी हैं. घायलों को पहले बरियाही अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वन विभाग कर रहा खोज

ग्रामीणों ने बताया कि जब वे लोग अपने खेतों में धान काट रहे थे, तभी अचानक सियार का झुंड वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के फॉरेस्टर दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने जख्मी सियार और भेड़िया की तस्वीरें घायलों को दिखाकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि वन विभाग सियार को पकड़ने का प्रयास कर रही है. जल्द ही आदमखोर सियार को पकड़ लिया जायेगा.

दहशत में लोग

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगली जानवरों के आतंक से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गांव के लोग देर शाम घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं. खास कर छोटे बच्चे को खेत की ओर जाने से रोक रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब तक सियार पकड़ा नहीं जाता, उसके गांव में आने की आशंका बनी रहेगी.

Also Read: Bihar: रामनगर से कच्ची दरगाह के बीच जल्द बनेगी 6 लेन सड़क, खर्च होंगे 465 करोड़

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन