बसौना की बेटी ने विश्वविद्यालय में पाया प्रथम स्थान

स्नाकोत्तर के बाद भी शिक्षण कार्य में ही अपना कैरियर बनायेगी. जिसके लिए वह नेट, पीएचडी सहित अन्य की तैयारी जारी रखेगी
कहरा . बसौना निवासी सेवानिवृत्त सहायक अभियंता शशिधर चौधरी और स्व मंजरी देवी की ज्येष्ठ पौत्री व अमर कुमार चौधरी की पुत्री कुमारी आयुषी ने पीजी सेंटर सहरसा में पढ़ाई करते वर्ष 2022-24 की मैथिली विषय के स्नाकोत्तर परीक्षा में एलएनएम विश्वविद्यालय में सबसे अधिक 1204 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उसने अपनी इस सफलता के लिए अपने शिक्षक रमन सर, अरुण सर, रंजीत सर और अपने सभी अभिभावकों का सहयोग होने की बात कही है. वहीं छात्रा कुमारी आयुषी ने कहा कि वह स्नाकोत्तर के बाद भी शिक्षण कार्य में ही अपना कैरियर बनायेगी. जिसके लिए वह नेट, पीएचडी सहित अन्य की तैयारी जारी रखेगी. उसकी इस सफलता पर उसके नाना गजेंद्र नारायण खां, नानी रेखा देवी, नूतन देवी, रुमा देवी, अमर कुमार, सोमेश कुमार, नवीन खां, विपिन खां, आशीष रंजन, आलोक कुमार सहित अन्य ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










