पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण की मिली स्वीकृति, लोगों में खुशी

फुट ओवरब्रिज निर्माण की मिली स्वीकृति,
सत्तरकटैया . सहरसा-सरायगढ़ रेलखंड पर सहरसा व सुपौल के बीच अवस्थित पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण कराने की स्वीकृति मिल गयी है. ओवरब्रिज का निर्माण तीन करोड़ 69 लाख की लागत से होगा. जिसे एक नंबर प्लेटफार्म से पूरब की तरफ उतारा जायेगा. इस कार्य को पूर्ण करने के लिए समस्तीपुर के संवेदक राजाराम राय को टेंडर मिला है. उन्होंने बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से कार्य प्रारंभ किया जायेगा और आठ महीना के अंदर पूर्ण कर लिया जायेगा. मालूम हो कि पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज नहीं रहने से यात्रियों को पैदल ही रेलवे लाइन पार करना पड़ता था. वहीं वाहन चालकों को डेढ़ किलोमीटर दूरी तय कर एक तरफ से दूसरी तरफ आना जाना पड़ता था. जिसके कारण लोगों के जान पर खतरा बना रहता था. स्थानीय लोगों ने सांसद दिनेश चंद्र यादव से फुट ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की थी. जिस पर सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया और फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की. फुट ओवरब्रिज की स्वीकृति मिलने से आम लोगों में खुशी व्याप्त है. सभी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व सांसद दिनेशचंद्र यादव को बधाई दी है. क्षेत्रवासियों ने कहा कि सांसद दिनेशचंद्र यादव कोसी का विकास पुरुष है. उन्होंने कोसी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कई बड़े काम किये हैं. उनके प्रयास से ही प्रखंड कार्यालय का नया भवन निर्माण हो रहा है. क्षेत्रवासियों ने पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कराने की मांग सांसद से की है. बधाई देने वालों में पूर्व उप प्रमुख अरविंद यादव, व्यापार मंडल संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, जदयू नेता नवीन राम, पूर्व सरपंच महेश चौधरी, राजेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










