आरजेएम कॉलेज के चतुर्थ सेमेस्टर की सभी छात्राएं इंटर्नशिप के लिए हुई रवाना

आरजेएम कॉलेज के चतुर्थ सेमेस्टर की सभी छात्राएं इंटर्नशिप के लिए हुई रवाना
मातृ व शिशु स्वास्थ्य व डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली को देखेंगी करीब से सहरसा . स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग रमेश झा महिला महाविद्यालय के चतुर्थ सेमेस्टर की सभी छात्राओं के शैक्षणिक व पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को एक विशेष इंटर्नशिप लिए भेजा गया. इस पहल के तहत छात्रों के विभिन्न समूहों को उनके संबंधित क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों व औद्योगिक इकाइयों में भेजा गया है. मातृ व शिशु स्वास्थ्य व आहार प्रबंधन में छात्रों को आयुष अर्णव नर्सिंग होम प्राइवेट लिमिटेड नया बाजार में इंटर्नशिप के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से मातृ व शिशु स्वास्थ्य, गर्भावस्था व प्रसव के बाद की स्वास्थ्य देखभाल की बारीकियों को समझना है. इसके अलाव मरीजों, विशेषकर बच्चों एवं माताओं के लिए वैज्ञानिक पद्धति से संतुलित आहार योजना तैयार करना है. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डॉ ऊषा सिन्हा ने भी छात्राओं को संबोधित करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. वहीं दूसरी ओर छात्राओं के एक अन्य समूह को सुधा डेयरी बरौनी भेजा गया. जहां इनहैंड ट्रेनिंग के माध्यम से डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली को करीब से देखेंगे. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दूध के संग्रहण से लेकर पाश्चुरीकरण की आधुनिक तकनीकें, दूध से बने विभिन्न उत्पादों घी, पनीर, दही व फ्लेवर्ड मिल्क के निर्माण, पैकेजिंग व गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया को समझना है. कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते विभागाध्यक्ष डॉ वरुण कुमार ने बताया कि ये इंटर्नशिप छात्राओं के सिलेबस का एक हिस्सा है एवं इसे पूरी तरह सफल बनाने की कोशिश करते हैं. जिससे छात्राएं वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्राप्त कर सके. बरौनी डेयरी में छात्राएं अत्याधुनिक मशीनों व प्रोसेसिंग यूनिट्स के बीच रहकर फूड प्रोसेसिंग के वैश्विक मानकों को समझेंगे. जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने आयुष नर्सिंग होम एवं सुधा डेयरी के प्रति भी आभार व्यक्त किया. जिन्होंने छात्राओं को इंटर्नशिप करने का मौका दिया. इस मौके पर विभाग की अन्य प्राध्यापक डॉ नीलू कुमारी, डॉ सुनीता एवं डॉ मिंकी सिंह ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की एवं छात्राओं को सुझाव दिया कि वे इसे ध्यानपूर्वक सीखें. कार्यक्रम में खुशबू, रूपा, रुचि, खुशबू, संध्या, पूजा, मधु, वर्षा, प्रतिभा, नेहा, सना फिरदौस, सूर्य, संजू, खुशबू, सोनी, रीना, विभा, रूपम, सुष्मिता, अन्नू, नेहा, प्रीति, मधु, कविता, उजल, किरण, खुशबू, शिल्पी, अमीषा, जिरन, सोनी, अस्मिता, रूपम, रितु सहित अन्य ने सहभागिता दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




