घर लौट रहे अधिवक्ता को पूर्व के मामला को लेकर अपराधियों ने मारी गोली

Updated at : 07 Jun 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
घर लौट रहे अधिवक्ता को पूर्व के मामला को लेकर अपराधियों ने मारी गोली

घर लौट रहे अधिवक्ता को पूर्व के मामला को लेकर अपराधियों ने मारी गोली

विज्ञापन

अधिवक्ता को तीन गोली पैर व दो हाथ में लगी

सहरसा. व्यवहार न्यायालय से न्यायालय कार्य खत्मकर शुक्रवार की संध्या अपने घर सदर थाना क्षेत्र के भेलवा लौट रहे अधिवक्ता लीलाधर शर्मा को अपराधियों ने भेलवा चौक पर रोककर गाली-गलौज करते हुये अधिवक्ता के पैर व हाथ में गोली मारकर फरार हो गए. अपराधियों द्वारा अधिवक्ता के सर पर भी तलवार से वार किया गया है. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि न्यायालय कार्य खत्मकर अधिवक्ता लीलाधर शर्मा के साथ वे भी अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान भेलवा स्कूल चौक के निकट अभिमन्यु कुमार, शिवम कुमार, कलू यादव, मिथिलेश कुमार, शिवम कुमार सहित 15 से 20 अज्ञात घेरकर पहले वाला केस उठाने के लिए गाली-गलौज करने लगे. इस दौरान अधिवक्ता शर्मा ने केस कोर्ट में लडने की बात कही. जिसके बाद अधिवक्ता की लाठी डांटे से खूब पिटाई की. इसके बाद दोनों पैरों में गोली मार दिया. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर भी यह लोग दौडे. लेकिन जान बचाकर वे स्थानीय लोगों को चिल्ला कर बुलाया. लोगों को जुटता देख अपराधी भाग खड़े हुए. इसके बाद अधिवक्ता शर्मा को उठाकर सदर अस्पताल लाया गया है. जहां इलाज चल रहा है. वही प्रत्यक्षदर्शी बृजमोहन विश्वकर्मा ने भी कहा कि घटना के दौरान वे भी घटनास्थल पर मौजूद थे. वही इस बाबत सदर थानाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि पूर्व से विवाद में घटना घटी है. इस मामले में कुछ मुदालय जेल में भी हैं. कंप्रोमाइज के लिए दबाव दिया जा रहा था. इस विवाद में शुक्रवार की शाम साढे सात बजे पैर व हाथ में गोली मारा गया है. पैर में तीन गोली एवं हाथ में दो गोली मारा गया है. सर पर दबिया या तलवार से मारा गया है. अधिवक्ता की हालत खतरे से बाहर है. घटना की तहकीकात कर रहे हैं. जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन