मारपीट व लूटपाट करने का लगाया आरोप, कई जख्मी

Updated at : 26 Mar 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व लूटपाट करने का लगाया आरोप, कई जख्मी

मारपीट व लूटपाट करने का लगाया आरोप, कई जख्मी

विज्ञापन

सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया वार्ड नंबर 6 निवासी विशाखा देवी पति स्व.चानो दास ने थाना में आवेदन देकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वह अपनी जमीन पर घर का काम करवा रही थी. तभी सुधीर यादव, प्रभारा यादव, जसोधार यादव, मनोज यादव, विनोद यादव, अभिषेक यादव, सचिन यादव, रबीन यादव, कुलो यादव, संजय यादव, सबीन यादव, सुरेश यादव, रमेश यादव, सुनील यादव,सुशील यादव 12-15 अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हरवे हथियार से लैस होकर हम सभी को जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगा. जिसमें जसोधार यादव, रबीन यादव ने लोहे के रॉड से बंदेश्वरी दास को मार कर जखमी कर दिया. मनोज दास को मनोज यादव व विनोद यादव को रबीन यादव ने लाठी व लोहे के रॉड से मार कर सर को जख्मी कर दिया. धरमलाल दास को सुधीर यादव व अभिषेक यादव लाठी से सर फोड़ दिया. प्रभु दास को सचिन यादव व रबीन यादव ने लाठी से मारकर जख्मी कर दिया. संतोष दास को सुनील यादव व सुशील यादव ने मार कर जख्मी कर दिया. जिसे उपचार के लिए पंचगछिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जिसने गंभीर रूप से जख्मी चंदेश्वरी दास व मनोज दास को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस दौरान मेरे घर को पूरी तरह से लूट लिया. जिसमें घर में रखे लगभग 50 हजार रुपया व चार्ज में लगे 2 मोबाइल फोन भी लेते हुए घर के एस्बेस्टस को तोड़फोड़ करते हुए खूंटा सब भी लूट ले गया व चंदेश्वरी दास, सुनील दास के घर को भी तोड़ दिया. इस मामले में थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन