आयोजन में देखने को मिला अनुशासन व श्रद्धा का अद्भुत संगम

Updated:
विज्ञापन
आयोजन में देखने को मिला अनुशासन व श्रद्धा का अद्भुत संगम

आयोजन में देखने को मिला अनुशासन व श्रद्धा का अद्भुत संगम

विज्ञापन

हटिया गाछी में आयोजित रामधुन यज्ञ कलश विसर्जन के साथ संपन्न सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ शनिवार को कलश विसर्जन के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया. यज्ञ के समापन के अवसर पर पूरे इलाके में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला. कलश विसर्जन से पूर्व मंदिर परिसर में विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए गये. राम नाम की धुन और भजनों की मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालु झूम उठे. पूरे दिन मंदिर परिसर हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया. कलश विसर्जन के दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर विधि-विधान के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए. मंदिर परिसर से निकली यह श्रद्धालुओं की टोली उच्च विद्यालय के समीप स्थित मुख पोखर तक पहुंची, जहां पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कलश का विसर्जन किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामधुनी यज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करना है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन