ePaper

सभी वजन की कुश्तीमें मिले कुल दस मेडल

Updated at : 27 Oct 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
सभी वजन की कुश्तीमें मिले कुल दस मेडल

सभी वजन की कुश्ती प्रतियोगिता में मिले कुल दस मेडल

विज्ञापन

राज्य स्तरीय विद्यालय फ्री स्टाइल अंडर – 14 व 17 बालक कुश्ती में जिले को मिला चार मेडल सहरसा .राज्य स्तरीय विद्यालय फ्री स्टाइल अंडर- 14 व 17 बालक कुश्ती कटिहार में संपन्न हो गयी. इस प्रतियोगिता में चार मेडल सहरसा जिला के जांबाज पहलवानों ने अलग-अलग वजन में प्राप्त किया. जिला सचिव सह नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर ने कहा कि सर्वप्रथम अंडर-14 में सिमरी बख्तियारपुर के कृष्णा कुमार ने 50 किलोग्राम वजन में ब्राउंज मेडल प्राप्त किया. जिन्हें बिहार कुश्ती संघ महासचिव विनय कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया. दूसरा अंडर- 17 में हिमांशु मोहन ने 85 किलोग्राम वजन में सिल्वर मेडल, तीसरा अंड – 17 में सूर्यदेव झा ने 70 किलोग्राम वजन में सिल्वर मेडल, चौथा अंडर- 14 में आयुष कुमार ने 75 किलोग्राम वजन में ब्रांउज मेडल प्राप्त किया. सभी चार पहलवानों ने सहरसा जिला का नाम बिहार में रोशन किया. जिला सचिव ने कहा कि राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के सभी वजन के कुश्ती के समापन पर सहरसा जिला कुश्ती खेल में कुल दस मेडल प्राप्त किया. पिछले सालों का रिकार्ड को ध्वस्त करते नया रिकॉर्ड बनाया गया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिलाधिकारी सहित सभी जिला खेल संघ सदस्यों ने पहलवानों को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन