बजरंगबली को चढ़ाया चांदी का मुकुट

Updated:
विज्ञापन
बजरंगबली को चढ़ाया चांदी का मुकुट

बजरंगबली को चढ़ाया चांदी का मुकुट

विज्ञापन

श्री बालाजी मंदिर विश्वकर्मा ढाला से निकली गयी शोभायात्रा सहरसा. श्री बालाजी मंदिर विश्वकर्मा ढाला पर रामनवमी शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गयी. शोभायात्रा को मुकेश सिंह मुन्नू एवं सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने पूजा -अर्चना एवं आरती दिखाकर आगे बढ़ाया. इस शोभायात्रा का संचालन अभिजीत सिंह एवं बालाजी की सेना ने किया. शोभायात्रा में मुकेश सिंह मुन्नू, सुरजीत कुशवाहा, हनी चौधरी, मोनू सिंह, अभिजीत सिंह, आशीष सिंह, अंकित सिंह, उत्कर्ष, गगन सहित अन्य युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया. इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में बालाजी मंदिर में बाबा बजरंगबली को चांदी का मुकुट बालाजी सेना के सभी साथियों ने अर्पित किया. मंदिर में चैती नवरात्रा का पर्व भी उत्साह के साथ मनाया गया. मंदिर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन