आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Updated at : 26 Mar 2026 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन

पंचवटी चौक में पिछले 45 वर्षों से हो रहा विराट श्रीरामनवमी मेला का आयोजन सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के पंचवटी चौक में पिछले 45 वर्षों से विराट श्रीरामनवमी मेला का आयोजन होता रहा है. गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विराट श्रीरामनवमी मेला का आयोजन किया गया है. इसके संस्थापक रमेश चंद्र यादव हैं. मेला में अपराह्न चार बजे संयोजक कुंदन वर्मा के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जो शहर के विभिन्न मार्ग से गुजरेगी. जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. संस्थापक रमेश चंद्र यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शो को समाज में जन-जन तक पहुंचाने के लिए रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. साथ ही अन्याय पर न्याय व बुराई पर अच्छाई का विजय प्राप्त कर धर्म स्थापनार्थ अधर्म पर धर्म का विजय है. भगवान राम ने अछूत, पतित व अधम लोगों का कल्याण किया. उनके रज कण से शिलारुपी ऋषि पत्नी अहिल्या का उद्धार हुआ. शबरी के जूठे बैर खाकर उनका कल्याण किया. वहीं सुग्रीव से मित्रता कर उन्हे भी न्याय दिलाया. रावण पर विजय प्राप्त कर विभीषण को राज सौंप दिया. उनके रामराज्य में दैहिक, दैविक व भौतिक किसी प्रकार का कोई कष्ट नही था. उन्होंने कहा कि 19 मार्च को कलश स्थापना किया गया. साथ ही 27 मार्च को 11 बजे दिन में मूर्ति पूजन, मेला उद्घाटन का कार्यक्रम तीन बजे दिन, शोभा यात्रा चार बजे अपराह्न एवं रामनाम संकीर्तन रात्रि आठ बजे होगा. जबकि दूसरे दिन 28 मार्च को घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता पटेल मैदान में 10 बजे दिन में होगी. वहीं 29 मार्च को रात्रि नौ बजे प्रतिमा विसर्जन होगा. श्री रामनवमी मेला समिति के कुंदन वर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा के लिए राम, लक्ष्मण, सीता, जनक, दशरथ, वशिष्ठ मुनि, विश्वामित्र, हनुमान सहित रामायण के प्रमुख पात्र की आवश्यक वेष भूषा एवं साज सज्जा की तैयारी की जा रही है. मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह चमन, राजीव कुमार भगत, दुर्मिल मिश्र, उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, सचिव राम विनय सिंह, मुरारी प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, संगठन सचिव दीनानाथ यादव, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार पासवान एवं श्यामाचरण झा, हर्ष राज, हिमांशु राज, तिलक राज, तनुज, कृष्णा सहित अन्य सदस्य लगे हैं.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन