ePaper

आतंकी हमले में मृत लोगों को न्याय दिलाने को लेकर निकला कैंडल मार्च

Updated at : 24 Apr 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकी हमले में मृत लोगों को न्याय दिलाने को लेकर निकला कैंडल मार्च

आतंकी हमले में मृत लोगों को न्याय दिलाने को लेकर निकला कैंडल मार्च

विज्ञापन

यह हमला ना केवल अमानवीय नहीं देश की एकता, शांति एवं सुरक्षा पर भी है गहरी चोटः रितेश रंजन सिमरी बख्तियारपुर . जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत लोगों को न्याय दिलाने एवंआतंकियों पर कार्यवाई करने की मांग को लेकर भाजपा नेता रितेश रंजन के नेतृत्व में बुधवार की शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च नप क्षेत्र के स्टेशन चौक से शुरु किया गया. इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता हाथ में मोमबत्ती लेकर पाकिस्तान होश में आओ, भारत माता की जय सहित अन्य नारे लगाते दिखे. आक्रोश मार्च नप क्षेत्र के स्टेशन चौक से निकल कर मुख्य बाजार होते बड़ी दुर्गा मंदिर पहुंचा. जहां लोगों ने पहलगाम में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कैंडल मार्च को संबोधित करते रितेश रंजन ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है. यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है. ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. साथ ही शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दे. उन्होंने कहा कि यह भाजपा के नरेंद्र मोदी वाला भारत है. यहां हर एक खून का बदला चुन चुन कर लिया जायेगा. यह हमला ना केवल अमानवीय है. बल्कि देश की एकता, शांति एवं सुरक्षा पर भी एक गहरी चोट है. वहीं भाजपा नेत्री नीलम भगत व भाजपा नेता विजय कुमार उर्फ भाई भीएस ने कहा कि यह हमला केवल पर्यटकों पर नहीं. बल्कि पूरे देश पर हुआ है एवं हमें एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा होना होगा. युवा नेता सोनू कुमार, रौशन राज एवं राकेश रंजन ने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि एवं उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है. मानवता के विरुद्ध ऐसे कृत्यों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. मौके पर समाजसेवी सुमित गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू, रामप्रवेश भगत, पारस भगत, पंकज भगत, अमित केशरवानी, निर्मल ठाकुर, रौशन गांधी, राजशेखर कुशवाहा, कौशल सिंह, मंगल मुखिया सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन