श्रृंगार का सामान खरीदने निकलीं दो सगी बहनें लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

फोटो- लापता बच्चियां | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा के चौधरी टोला से दो सगी बहनें, 14 वर्षीय चांदनी और 6 वर्षीय राधिका, शुक्रवार शाम घर से रानीबाग बाजार श्रृंगार का सामान खरीदने निकली थीं और देर रात तक वापस नहीं लौटीं. परिवार सदमे में है और पुलिस तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Saharsa Missing Sisters: सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा). बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला वार्ड संख्या-17 से दो सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों बहनें शुक्रवार की शाम घर से रानीबाग बाजार श्रृंगार का सामान खरीदने निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन

बाजार जाने के बाद नहीं लौटीं दोनों बहनें

मिली जानकारी के अनुसार चौधरी टोला निवासी सुरेश चौधरी की पत्नी फूलो देवी ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी और छह वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी शुक्रवार शाम बाजार गई थीं. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की.

रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में की गई तलाश

परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों, आसपास के गांवों और बाजारों में दोनों बच्चियों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क कर दोनों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई.

दोनों बच्चियां पढ़ाई कर रही हैं

परिजनों के अनुसार बड़ी बेटी चांदनी कुमारी उर्दू मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि छोटी बेटी राधिका कुमारी दूसरी कक्षा में पढ़ती है. दोनों के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है. मां फूलो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बख्तियारपुर थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही संभावित स्थानों पर भी बच्चियों की तलाश की जा रही है.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

Saharsa Missing Sisters: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों बच्चियों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन