मुखिया से मांगी एक लाख की रंगदारी

Published at :27 May 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया से मांगी एक लाख की रंगदारी

सिमरी : अनुमंडल अंतर्गत कांठो पंचायत के मुखिया से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. बलवा हाट ओपी को दिये आवेदन में कांठो पंचायत के मुखिया रामचंद्र मुखिया ने कहा है कि 25 मई को अपने घर से अंधरी चौक की तरफ टहलने जा रहा था. इसी दौरान पूर्व से मौजूद टुनटुन पोद्दार, महेश […]

विज्ञापन
सिमरी : अनुमंडल अंतर्गत कांठो पंचायत के मुखिया से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. बलवा हाट ओपी को दिये आवेदन में कांठो पंचायत के मुखिया रामचंद्र मुखिया ने कहा है कि 25 मई को अपने घर से अंधरी चौक की तरफ टहलने जा रहा था.
इसी दौरान पूर्व से मौजूद टुनटुन पोद्दार, महेश पोद्दार, कैलाश पोद्दार, विपिन पोद्दार, रविंद्र पोद्दार, बालकृष्ण पोद्दार, अशोक पोद्दार सहित अन्य ने मिल कर मेरा रास्ता रोक कर थ्रीनट का भय दिखा कर बोला कि बहुत माल छाप रहे हो.
मुखिया रह कर अगर आराम से काम करना है तो एक लाख रुपया शाम तक पहुंचा दो और दस हजार रुपया प्रतिमाह रंगदारी के रूप में देना होगा. मुखिया ने कहा कि पहले से भी ये लोग रंगदारी देने के लिए धमकी दिया करते थे और झूठे केस में फंसा देने की धमकी देते थे. वहीं मेरे साथ हुई घटना शंभु मुखिया, हरेकृष्ण शर्मा, लक्ष्मी मुखिया, कैलाश मुखिया ने भी देखा है. इस संबंध में बलवा हाट ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दिये गये आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन