शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम

Published at :18 Apr 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम

नहीं रूक रहे पुत्र, पुत्री, पत्नी व माता-पिता की आंखों के आंसू सोनवर्षाराज : रविवार की रात सोहा गांव निवासी कुमार अमित रंजन उर्फ निलेश (40) की गोली मारकर हुई हत्या के बाद सोमवार को उसके पैतृक गांव सोहा मे दाह संस्कार किया गया. सोमवार दोपहर बाद मृतक अमित का शव गांव पहुचते ही ग्रामीणों […]

विज्ञापन

नहीं रूक रहे पुत्र, पुत्री, पत्नी व माता-पिता की आंखों के आंसू

सोनवर्षाराज : रविवार की रात सोहा गांव निवासी कुमार अमित रंजन उर्फ निलेश (40) की गोली मारकर हुई हत्या के बाद सोमवार को उसके पैतृक गांव सोहा मे दाह संस्कार किया गया. सोमवार दोपहर बाद मृतक अमित का शव गांव पहुचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. हर एक के चेहरे पर मातम छाया हुआ था. अमित के मौत से मृतक के परिजनो के उपर घोर संकट आ गया था.
एक 16 वर्षीय पुत्री विद्या कुमारी, 11 वर्षीय पुत्र प्रियाशु शेखर, पत्नी पुष्पा सिंह सहित माता पिता की जिंदगी किसके सहारे कटेगी. इसका जबाब समय के अलावे कौन दे सकता है. मृतक अमित पूरे गांव मे अत्यंत लोकप्रिय था. जिसकी आज तक किसी से कोई दुश्मनी नहीं था. तीन भाइयों मे सबसे छोटे निलेश की कमी पूरे परिजनों को जिंदगी भर खलेगी. मृतक के शव गांव पहुंचते ही शोक व्यक्त करने वालो का तांता लग गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन