गया-रोहतास-वैशाली को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की समीक्षा

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत
Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन योजना के तहत राज्य के टूरिस्ट स्पॉट के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गया, रोहतास और वैशाली को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए.
Bihar Tourism: बिहार सरकार ने वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन’ योजना के तहत बिहार को वर्ल्ड टूरिज्म मैप पर शीर्ष पर लाने की तैयारी पूरी कर ली है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में गया, रोहतास और वैशाली जैसे ऐतिहासिक केंद्रों के कायाकल्प का मास्टर प्लान पेश किया.
अब इन जगहों पर केवल स्थानीय सुविधाएं नहीं, बल्कि इंटरनेशनल टूरिस्ट्स की पसंद और जरूरत के हिसाब से लग्जरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा.
इवैल्यूएशन मैट्रिक्स से मापी जाएगी गया और वैशाली की भव्यता
टूरिज्म विभाग ने इन स्थलों के लिए एक खास इवैल्यूएशन मैट्रिक्स तैयार किया है, जिसके तहत इनकी ऐतिहासिक और धार्मिक विशिष्टता को स्कोर दिया गया है. गया और बोधगया को उनकी वैश्विक महत्ता के कारण उच्चतम रैंकिंग मिली है.
सरकार का मुख्य ध्यान अब डिजिटल बुनियादी ढांचे और लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर है, ताकि दुनिया के किसी भी कोने से आने वाले पर्यटक को इन स्थलों तक पहुंचने और वहां रुकने में कोई परेशानी न हो. नागरिक सुविधाओं को सात-सितारा मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने की तैयारी है.
टूरिज्म को उद्योग का दर्जा
मुख्य सचिव ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पर्यटन विभाग को निर्देश दिया है कि बिहार में पर्यटन को ‘उद्योग के दर्जे’ की अधिसूचना जल्द से जल्द प्रभावी ढंग से लागू की जाए. इस फैसले से न केवल निजी क्षेत्र के बड़े निवेशकों के लिए रास्ते खुलेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे. सरकार पीपीपी (PPP) मॉडल के जरिए इन पर्यटन केंद्रों में फाइव स्टार होटल्स, एक्टिविटी पार्क और विश्व स्तरीय सूचना केंद्र स्थापित करने पर जोर दे रही है.
वैष्णो देवी मॉडल पर होगा विकास
बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि गया, रोहतास और वैशाली का विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने अधिकारियों को सफल पर्यटन मॉडलों का अध्ययन करने और केंद्र सरकार द्वारा फंडेड प्रोजेक्ट के दस्तावेजों को समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है.
Also Read: बिहार में 23 महीने के मासूम की गर्दन पर चाकू रख की डकैती, मां ने डरकर दे दी अलमारी की चाबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




