लूटी गयी बाइक लावारिस हालत में मिली

Published at :02 Apr 2017 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
लूटी गयी बाइक लावारिस हालत में मिली

सौर बाजार : थाना क्षेत्र समदा बाजार स्थित सामुदायिक भवन के पीछे बखरी गांव जाने वाली सड़क के पश्चिमी पुल के समीप से शनिवार को पुलिस ने 20 जनवरी को लूटी गयी बाइक को लावारिस हालत में बरामद किया. सौर बाजार थाना में दर्ज मामले के अनुसंधानकर्ता सअनि वीरेन्द्र साह ने बताया कि बखरी गांव […]

विज्ञापन

सौर बाजार : थाना क्षेत्र समदा बाजार स्थित सामुदायिक भवन के पीछे बखरी गांव जाने वाली सड़क के पश्चिमी पुल के समीप से शनिवार को पुलिस ने 20 जनवरी को लूटी गयी बाइक को लावारिस हालत में बरामद किया. सौर बाजार थाना में दर्ज मामले के अनुसंधानकर्ता सअनि वीरेन्द्र साह ने बताया कि बखरी गांव निवासी अंकुर यादव की बाइक अज्ञात व्यक्ति ने लूट ली थी. पुलिस के दबिश से अपराधी लावारिस हालत में बाइक छोड़कर भाग गया. इसकी सूचना मिलते ही बाइक को उक्त स्थल से बरामद कर थाना लाया गया है. बरामद बाइक पैशन प्रो बीआर 19 सी -8007 है, और रंग ब्लू है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन