मरीज के परिजनों द्वारा देव हास्पीटल में तोड़फोड़ को लेकर मामला दर्ज

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :20 Apr 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
मरीज के परिजनों द्वारा देव हास्पीटल में तोड़फोड़ को लेकर मामला दर्ज

मरीज के परिजनों द्वारा देव हास्पीटल में तोड़फोड़ को लेकर मामला दर्ज

विज्ञापन

सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार राइस मिल परिसर स्थित देव हास्पीटल में मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. देव हास्पीटल के डॉ बृजेन्द्र देव ने सदर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. दिये आवेदन में पीड़ित डॉ बृजेन्द्र देव ने बताया कि सुपौल जिला के बरुआरी निवासी मरीज देव कुमार के पिता दीपक कुमार सिंह सांस की समस्या से पीड़ित अपने बच्चे देव कुमार को मेरे अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान सुधार नहीं होने पर कहीं अन्यत्र दिखाने के लिए परिजन को कहा. लेकिन मरीज के परिजन आर्थिक संकट का हवाला देते पुनः यहां भर्ती करने के लिए दबाव देने लगा. परिजनों के आग्रह पर बच्चे को पुनः भर्ती कर लिया गया. लेकिन इलाज के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन द्वारा गाली गलौज किया गया व हास्पीटल के परिसर में रखा सामान का तोड़ फोड़ की गयी. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है. घर से तीन लाख रुपये के सामान की चोरी का मामला कराया दर्ज सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला वार्ड नंबर 30 में अज्ञात चोरों द्वारा सुनसान घर से करीब तीन लाख रुपया का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित ओम श्री आनंद ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि रविवार के दोपहर वे प्रतापगंज में थे तभी घर की साफ-सफाई करने वाली द्वारा फोन पर सूचना मिली कि घर के दरवाजे का कुंडी टूटी हुई है. घर आने पर देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है. अज्ञात चोरों द्वारा घर से करीब तीन लाख रुपया का सामान चुरा लिया गया है. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन