मारपीट एवं जान से मारने की धमकी को लेकर थाने में दिया आवेदन

मारपीट एवं जान से मारने की धमकी को लेकर थाने में दिया आवेदन
सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र के सलखुआ थाना में मारपीट व जान से मारने की धमकी को लेकर लिखित आवेदन दे पीड़ित ने थानाध्यक्ष से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में उटेसरा वार्ड दो निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल की रात गांव के ही ललन कुमार से कहासुनी हो गई. इसके बाद ललन कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर पहुंचा व गाली-गलौज करते मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडा एवं लोहे के रॉड से हमला किया एवं जान से मारने की नीयत से गला दबाने का भी प्रयास किया. साथ ही जेब में रखे पांच सौ रुपये भी छीन लेने का आरोप लगाया. शोर-शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे एवं किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया. कहा कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है कि मामला दर्ज कराया गया तो जान से मार दिया जायेगा. पीड़ित ने थाना से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस संबंध में सलखुआ प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










