आंगनबाड़ी केंद्रों का मनमाने तरीके से किया जा रहा संचालन

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों का मनमाने तरीके से किया जा रहा संचालन

आंगनबाड़ी केंद्रों का मनमाने तरीके से किया जा रहा संचालन

विज्ञापन

कहीं बच्चे नहीं तो कहीं व्यवस्था नदारद सोनवर्षाराज .क्षेत्र के खजुरहा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 147 में सुबह नौ बजे मजदुरों द्वारा शौचालय का निर्माण किया जा रहा था. वहीं 148 पर सेविका की अनुपस्थिति में सहायिका अनिता देवी बच्चों के लिए दरी बिछाकर बैठी थी. इस दौरान ना तो बच्चों का भोजन बन रहा था व ना ही नाश्ते का कोई इंतजाम था. सहायिका अनिता देवी ने बताया की बच्चों को घर घर आने के लिए कह कर आए हैं. जबकि आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 147 पर मजदुरों के अलावे ना तो सेविका, सहायिका थी, ना ही एक भी बच्चे मौजूद थे. गर्मी की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक किया जाता है. इस संबंध में सोनवर्षा की सीडीपीओ प्रभा रानी से दुरभाष पर संपर्क करने की कोशिश किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसिव नहीं किया. जबकि एलएस लाडली नूरजहां ने कहा कि नौ अप्रैल को हमलोगों का क्षेत्र बदल गया है. अभी तक कौन सा केंद्र कहां है देख भी नहीं पाये हैं.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन