टेंपो पलटने से तीन जख्मी, एक गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. जिला स्कूल के पास हुई घटना बिहरा थाना क्षेत्र के दौरमा से सहरसा आ रही बिना नंबर की टेंपो बुधवार की देर शाम अनियंत्रित होकर जिला स्कूल के समीप पलट गयी. इस घटना में टेंपो पर सवार दो महिला सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर […]
विज्ञापन
हादसा. जिला स्कूल के पास हुई घटना
बिहरा थाना क्षेत्र के दौरमा से सहरसा आ रही बिना नंबर की टेंपो बुधवार की देर शाम अनियंत्रित होकर जिला स्कूल के समीप पलट गयी. इस घटना में टेंपो पर सवार दो महिला सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
सहरसा : जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार नाम के युवक के सिर व शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल से लेकर चले गये. वहीं दौरमा निवासी रीना देवी व रंजू देवी का इलाज चल रहा है. जख्मी महिला ने बताया कि दोनों सदर अस्पताल में भरती भतीजी को देखने आ रही थी. चालक तेजी से टैंपो लेकर आ रहा था. जिला स्कूल के समीप चालक की लापरवाही से टेंपो पलट गयी.
स्थानीय लोगों के सहयोग से हमलोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जख्मी ने बताया कि तीसरे जख्मी सुधीर कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है. सूचना मिलते ही सदर थाना के सअनि सुशील सिंह सदर अस्पताल पहुंच जख्मी से मामले की जानकारी ली. घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भागने का प्रयास किया. लेकिन स्थानीय लोगों ने वाहन को पकड़ कर सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा.
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच टेंपो को जब्त कर थाना ले आयी. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




