पोखर में डूबने से बच्चे की मौत

Published at :25 Aug 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
पोखर में डूबने से बच्चे की मौत

कहरा : गुरुवार को प्रखंड के दिवारी स्थान पोखर में बच्चों के साथ स्नान कर रहे स्थानीय घनश्याम यादव के 10 वर्षीय पुत्र विवेका कुमार की डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, वह पोखर के समीप बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान स्नान करने पोखर में गया. जहां उसका पैर फिसल […]

विज्ञापन

कहरा : गुरुवार को प्रखंड के दिवारी स्थान पोखर में बच्चों के साथ स्नान कर रहे स्थानीय घनश्याम यादव के 10 वर्षीय पुत्र विवेका कुमार की डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, वह पोखर के समीप बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान स्नान करने पोखर में गया. जहां उसका पैर फिसल गया. वह गहरे पानी में चला गया. हल्ला करने पर जब तक उसे बचाने अन्य लोग पहुंचे और उसे पानी से निकाला तब तक उसकी मौत हो गयी. सोनवर्षा कचहरी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. विवेका दो भाइयों में बड़ा था. वह स्थानीय स्कूल में पांचवी कक्षा का छात्र था. असमायिक मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन