करेंट लगने से नाबालिग लड़की की मौत, परिवार में मातम
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब बिजली का करंट लगने से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत हो गयी.
विज्ञापन
घर में पोछा लगाने के दौरान करेंट की चपेट में आयी 14 वर्षीय मनीषा
बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब बिजली का करंट लगने से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया है. मृतका की पहचान रसलपुर निवासी नंदन कुमार साह की 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि मनीषा घर में पोंछा लगा रही थी, इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गयी. करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी. आनन-फानन में परिजन उसे डाक्टर के पास ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बनमा ईटहरी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है. मनीषा की असामयिक मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. मृतका पांच -भाई बहनों में सबसे बडी थी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










