सूखा नशा, कोरेक्स के विरुद्ध व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सूखा नशा, कोरेक्स के विरुद्ध व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश

भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, भू समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि, मद्य निषेध, एनसीओआरडी एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान की सुरक्षा व अनुश्रवण को लेकर शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

अगले तीन दिन चिह्नित स्थलों पर चलेगा विशेष अभियान

सहरसा. भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, भू समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि, मद्य निषेध, एनसीओआरडी एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान की सुरक्षा व अनुश्रवण को लेकर शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वर्तमान में संचालित नशाविरोधी अभियान की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में औषधि निरीक्षकों को पुलिस एवं जिला प्रशासन के साथ आगामी तीन दिनों के दौरान जिले के चिन्हित स्थलों पर सूखा नशा, कोरेक्स के विरुद्ध व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाने एवं नशा व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निर्देश दिया कि छापेमारी अभियान क्रम में दवा दुकानों की भी जांच करें. समीक्षात्मक बैठक के दौरान भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, भू समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि, मद्य निषेध, एनसीओआरडी एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान की सुरक्षा व अनुश्रवण के संबंध में समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को भू समाधान पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि करने एवं प्रविष्ट किये गये सभी आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. सभी अंचलाधिकारी को सभी स्रोतों से प्राप्त जनशिकायत संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक हिमांशु, अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन