चोरी का आरोपी गिरफ्तार:

Published at :24 Aug 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी का आरोपी गिरफ्तार:

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी में छात्र संजीव कुमार के घर चोरी के आरोप में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर चोरी का आरोप लगा आवेदन दिया था. इसमें कहा कि 10 अगस्त को कमरा में ताला लगा कर कोचिंग […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी में छात्र संजीव कुमार के घर चोरी के आरोप में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर चोरी का आरोप लगा आवेदन दिया था. इसमें कहा कि 10 अगस्त को कमरा में ताला लगा कर कोचिंग गया था

. वापस आने पर देखा कि कमरे का ताला टूटा था और दो मोबाइल, 12 सौ नकद, आधार कार्ड, कॉलेज कार्ड, पांच फोटो, एटीएम कार्ड की चोरी हो गयी. खोजबीन के दौरान पता चला कि कायस्थ टोला निवासी मिठु झा ने ही चोरी की घटना को अंजमा दिया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन