कल से चलेगी सहरसा-भागलपुर स्पेशल ट्रेन

सहरसा : सावन के अवसर पर कोसी क्षेत्र से प्रत्येक साल हजारों लोगों के देवघर जाने को लेकर रेलवे ने सहरसा-भागलपुर के बीच जनसाधारण स्पेशल ट्रेन एक माह के लिए चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 19 जुलाई से 17 अगस्त तक सहरसा से भागलपुर और भागलपुर से सहरसा के बीच सप्ताह में पांच […]
सहरसा : सावन के अवसर पर कोसी क्षेत्र से प्रत्येक साल हजारों लोगों के देवघर जाने को लेकर रेलवे ने सहरसा-भागलपुर के बीच जनसाधारण स्पेशल ट्रेन एक माह के लिए चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 19 जुलाई से 17 अगस्त तक सहरसा से भागलपुर और भागलपुर से सहरसा के बीच सप्ताह में पांच दिन चलेगी. स्टेशन अधीक्षक नवीन प्रसाद यादव ने बताया कि पिछले साल भी सावन स्पेशल ट्रेन चलायी गयी थी. इससे कांवरियों को काफी सहूलियत हुई थी. इसे देखते हुए रेलवे ने इस बार भी सावन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि भागलपुर व सहरसा के बीच कोई ट्रेन नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी. मालूम हो कि 20 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और क्षेत्र के हजारों लोग जल चढ़ाने बाबाधाम जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




