चुनावी रंजिश में मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. घरवालों ने लगाया प्रमुख पति पर हमला करवाने का आरोप चुनावी रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही. गुरुवार देर शाम बड़सिंघा में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी. हालांकि घटना के पीछे जमीन विवाद भी बताया जा रहा है. पतरघट : ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत स्थित बड़सिंघा बस्ती […]
विज्ञापन
अपराध. घरवालों ने लगाया प्रमुख पति पर हमला करवाने का आरोप
चुनावी रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही. गुरुवार देर शाम बड़सिंघा में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी. हालांकि घटना के पीछे जमीन विवाद भी बताया जा रहा है.
पतरघट : ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत स्थित बड़सिंघा बस्ती में चुनावी रंजिश एवं जमीन विवाद के कारण गुरुवार की देर शाम घर पर अचानक हमला बोल कर एक 50 वर्षीय बंदेलाल मेहता को अपराधियों ने गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. जख्मी मेहता को सभी अपराधियों ने घेर कर घटनास्थल पर तब तक रखा,
जब तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. घटना की सूचना जख्मी के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी. दो घंटे बाद स्थानीय पतरघट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जख्मी को सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की नाजुक स्थिति को देख चिकित्सक ने सहरसा रेफर कर दिया गया. जख्मी मेहता को पीठ के बायें भाग में गोली मारी गयी है. इस वजह से गोली सीने में फंसी है. इससे घायल की स्थिति नाजुक बनी है. सहरसा के गायत्री नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है.
विवादित जमीन को जोता था बंदेलाल ने
दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस
बेबुनियाद हैं आरोप : प्रमुख
मेरे पति पर लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद है. राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है.
उषा देवी, प्रमुख
कोचिंग गयी छात्रा का अपहरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




