बोलेरो ने बालक को रौंदा, सड़क जाम

Published at :15 Jul 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो ने बालक को रौंदा, सड़क जाम

कटैया निर्मली : एसएस 76 पर निर्मली पंचायत में गुरुवार को एक अनियंत्रित बोलेरो ने सात वर्षीय बालक को रौंद दिया. गंभीर रूप से जख्मी स्थानीय दीपक यादव के सात वर्षीय पुत्र सुनील कुमार को ग्रामीणों ने निजी क्लिनिक में भरती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं इस पथ में लगातार हो […]

विज्ञापन

कटैया निर्मली : एसएस 76 पर निर्मली पंचायत में गुरुवार को एक अनियंत्रित बोलेरो ने सात वर्षीय बालक को रौंद दिया. गंभीर रूप से जख्मी स्थानीय दीपक यादव के सात वर्षीय पुत्र सुनील कुमार को ग्रामीणों ने निजी क्लिनिक में भरती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

वहीं इस पथ में लगातार हो रहे सड़क हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 76 को चार घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया. बाद में पिपरा पुलिस के हस्तक्षेप पर जाम समाप्त किया गया. जाम के दौरान घटना स्थल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. लंबी दूरी की बस पर सवार यात्रियों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन