पति की हत्या के आरोप में पत्नी व सास गिरफ्तार

Published at :12 Jul 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
पति की हत्या के आरोप में पत्नी व सास गिरफ्तार

सहरसा : दर थाना में दर्ज एक बीएमपी जवान मधेपुरा जिले के मिठाई निवासी लालू यादव के हत्या के मामलें में पुलिस ने मृतक की पत्नी भारती देवी व सास रानी देवी को कांड के अनुसंधान कर्ता सब इंस्पेक्टर नीतेश कुमार ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार […]

विज्ञापन

सहरसा : दर थाना में दर्ज एक बीएमपी जवान मधेपुरा जिले के मिठाई निवासी लालू यादव के हत्या के मामलें में पुलिस ने मृतक की पत्नी भारती देवी व सास रानी देवी को कांड के अनुसंधान कर्ता सब इंस्पेक्टर नीतेश कुमार ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई धनंजय यादव ने पटुआहा निवासी संजय यादव, सरसंडी ग्वालपाड़ा निवासी ससुर अर्जुन यादव,

सास रानी देवी, साला ओमप्रकाश यादव, पत्नी भारती देवी, संजीत साह, पप्पू कुमार पर भाई का हत्या कर शव छिपाने के लिये रेलवे पटरी पर फेंकने का आरोप लगा दर्ज करवाया गया था. मालूम हो कि बीते 29 जनवरी को बैजनाथपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव बरामद हुआ था. जिसको लेकर जीआरपी में यूडी केस दर्ज किया गया. खोजबीन के दौरान वह शव लालू का निकला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन