रोज विलंब से आती है ट्रेन

Published at :07 Jul 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
रोज विलंब से आती है ट्रेन

उदासीनता. स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानी बीते महीने की दस तारीख को धूमधाम से रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा बनमनखी-पूर्णिया रेल रूट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही साढ़े सात साल बाद फिर से सहरसा-पूर्णिया रेल रूट का आगाज हुआ. इस रूट पर फिलहाल रेलवे द्वारा एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ी चलायी […]

विज्ञापन

उदासीनता. स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानी

बीते महीने की दस तारीख को धूमधाम से रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा बनमनखी-पूर्णिया रेल रूट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही साढ़े सात साल बाद फिर से सहरसा-पूर्णिया रेल रूट का आगाज हुआ. इस रूट पर फिलहाल रेलवे द्वारा एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ी चलायी जा रही है. लेकिन उद्घाटन के बाद से ही ये ट्रेने विलंब से चल रही है.
सिमरी : इन ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान पर नजर डाली जाये तो यह स्पष्ट हो जाता है कि लगभग हर रोज ये ट्रेने घंटों विलंब से चल रही है. जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उनके समय की भी बरबादी हो रही है.
पूर्णिया से सहरसा
पूर्णिया-बनमनखी रेल रूट के आगाज के साथ ही यात्रियों के बीच विलंब रेलखंड का दर्जा पा चुकी सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर सभी ट्रेनों का विलंब से चलना आम बात है. 55563 पूर्णिया-सहरसा पैसेंजर 2 जुलाई को 47 मिनट, 3 से 5 जुलाई के बीच नियत समय पर और 6 जुलाई को 7 घंटे विलंब से सहरसा पहुंची. वहीं 55571 पूर्णिया-सहरसा पैसेंजर 2 जुलाई को पचास मिनट, 3 जुलाई को 1 घंटा 14 मिनट, 4 जुलाई को 49 मिनट, 5 जुलाई को 6 घंटा 33 मिनट, 6 जुलाई को एक घंटा 15 मिनट विलंब से सहरसा पहुंची. इसके अलावे 55583 पूर्णिया-सहरसा पैसेंजर 2 जुलाई को 1 घंटा 14 मिनट, 3 जुलाई को 1 घंटा 40 मिनट, 4 जुलाई को 2 घंटा 11 मिनट, 5 जुलाई को आठ घंटे 25 मिनट लेट सहरसा पहुंची. यदि एक्सप्रेस ट्रेनों की बात करे तो 18697 पूर्णिया कोर्ट-पटना कोसी एक्सप्रेस 2 जुलाई को 15 मिनट, 3 जुलाई को 20 मिनट, 4 जुलाई को 35 मिनट, 5 जुलाई को 2 मिनट विलंब से सहरसा पहुंची.
सहरसा से पूर्णिया
2 जुलाई को 55564 सहरसा-पूर्णिया पैसेंजर ट्रेन 1 घंटा 50 मिनट, 3 जुलाई को 30 मिनट, 4 जुलाई को 40 मिनट, 5 जुलाई को 1 घंटा 15 मिनट और 6 जुलाई को 6 घंटा 42 मिनट विलम्ब से पूर्णिया कोर्ट पहुंची. वहीं 55572 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर 2 जुलाई को 15 मिनट, 3 जुलाई को नियत समय, 4 जुलाई को 10 मिनट, 5 जुलाई को 6 घंटा 25 मिनट विलम्ब से गंतव्य को पहुंची. 55584 सहरसा-पूर्णिया पैसेंजर 2 जुलाई को 33 मिनट, 3 जुलाई को 40 मिनट, 4 जुलाई को 1 घंटा 15 मिनट, 5 जुलाई को 6 घंटा 47 मिनट पूर्णिया कोर्ट पहुंची. वहीं 6 जुलाई को एक घंटा 24 मिनट लेट बुधमा पहुंची. इसके अलावे 18698 पटना-सहरसा कोसी एक्सप्रेस 2 जुलाई को 15 मिनट, 3 जुलाई को 1 घंटा, 4 जुलाई को 10 मिनट, 5 जुलाई को 35 मिनट विलंब से पूर्णिया पहुंची. वहीं कोसी इलाके के रेल यात्रियों ने सांसद पप्पू यादव से फिर से नब्बे के दशक की मशहूर ट्रेन जीएल एक्सप्रेस भी चलाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन