महिला की संदेहास्पद अवस्था में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

सीमा के पति लवी मैथ्यू जमशेदपुर में हैं पादरी मिशन कंपाउंड में हुई घटना सीमा के पिता ने जतायी हृदयाघात की आशंका सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में एक 46 वर्षीया सीमा कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर […]
विज्ञापन
सीमा के पति लवी मैथ्यू जमशेदपुर में हैं पादरी
मिशन कंपाउंड में हुई घटना
सीमा के पिता ने जतायी हृदयाघात की आशंका
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में एक 46 वर्षीया सीमा कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस को दिये बयान में मृतका के पिता डिक्शन सिंह ने कहा कि वह निचले तल पर व बेटी ऊपरी तल पर रहती थी. मंगलवार की दोपहर झपड़ा टोला निवासी बालेश्वर शर्मा ने हल्ला किया.
हल्ला सुन हम एवं अन्य लोग ऊपर बेटी के कमरे में गये तो देखा कि मेरी बेटी बिछावन पर मृत पड़ी है. बालेश्वर शर्मा ने बताया कि वह सीमा के बुलावे पर आया था. यहां आने पर देखा कि वह पलंग के बगल में चित पड़ी थी एवं बगल में रखे पेपर पर कफ गिरा था. शायद खांसते-खांसते उसे हर्ट अटैक हो गया हो. सीमा के पति लवी मैथ्यू जमशेदपुर में पादरी हैं. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




