नेपाल की खुली सीमा का उठा रहे फायदा

सहरसा : शराब कारोबार से जुड़े वैध व अवैध कारोबारी बताते हैं कि वर्तमान में शराब की सबसे ज्यादा आपूर्ति बॉर्डर पार नेपाल से हो रही है. एसएसबी सतर्कता के बावजूद रात के अंधेरा में शराब को लाया जा रहा है. कारण है कि चेक पोस्ट पर एसएसबी की सतर्कता को देखते हुए शराब के […]
सहरसा : शराब कारोबार से जुड़े वैध व अवैध कारोबारी बताते हैं कि वर्तमान में शराब की सबसे ज्यादा आपूर्ति बॉर्डर पार नेपाल से हो रही है. एसएसबी सतर्कता के बावजूद रात के अंधेरा में शराब को लाया जा रहा है. कारण है कि चेक पोस्ट पर एसएसबी की सतर्कता को देखते हुए शराब के कारोबारी रात के सन्नाटे में खुली सीमा होने का फायदा उठा कर खेत-खलिहान से बॉर्डर पार कर शराब को भारतीय सीमा में ला रहे है.
इसके अलावा बड़ी संख्या में जिलेवासी शराब पीने नेपाल जा रहे हैं. ऐसे लोग शाम ढलने के बाद बॉर्डर पार कर शराब पीने नेपाल जाते हैं. हालांकि नेपाल से शराब पीकर लौटने के क्रम में इसमें से कुछ लोग एसएसबी, जिला पुलिस व उत्पाद विभाग के हत्थे चढ़ कर जेल भी जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




