नीलगाय को मारी गोली, ग्रामीणों ने किया उपचार

सिमरी : अनुमंडल अंतर्गत पुरानी बाजार के ठाकुरबाड़ी के समीप गुरुवार को एक घायल नीलगाय को गांव वालों के सहयोग से उचित उपचार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे एक घायल नीलगाय को ठाकुरबाड़ी के समीप खून से सना देखा गया. इसके बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो […]
सिमरी : अनुमंडल अंतर्गत पुरानी बाजार के ठाकुरबाड़ी के समीप गुरुवार को एक घायल नीलगाय को गांव वालों के सहयोग से उचित उपचार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे एक घायल नीलगाय को ठाकुरबाड़ी के समीप खून से सना देखा गया. इसके बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी और नील गाय का उपचार किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि जख्म देखने से यह प्रतीत होता है कि नील गाय के पैर में किसी ने गोली मार दी, जो एक तरफ से दूसरी तरफ निकल गयी. आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यहां आसपास के कुछ लड़के कुछ दिनों से पशु-पक्षियों का शिकार करते देखे गये हैं और यह करतूत भी उन्हीं की प्रतीत होती है. वहीं इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




