हथियार दिखा लूट ली मोटरसाइकिल

Published at :28 Jun 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार दिखा लूट ली मोटरसाइकिल

सोनवर्षा राज : बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत स्थित चौबटिया चौक पर रविवार की रात तीन अज्ञात हथियार बंद लुटेरों ने एक मोटरसाइकिल लूट कर क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार सरौनी गांव निवासी विनय कुमार अपने काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल नंबर बीआर 19ई 7278 […]

विज्ञापन

सोनवर्षा राज : बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत स्थित चौबटिया चौक पर रविवार की रात तीन अज्ञात हथियार बंद लुटेरों ने एक मोटरसाइकिल लूट कर क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार सरौनी गांव निवासी विनय कुमार अपने काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल नंबर बीआर 19ई 7278 से रविवार की रात आठ बजे के करीब अपने ननिहाल अरार डेफरा गांव से सरौनी वापस लौट रहा था.

मंगवार के चौबटिया चौक पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात हथियार बंद लुटेरों ने उसे जबरदस्ती रोक कर मोटरसाइकिल छीन ली और भाग खड़े हुए. घटना की जानकारी मिलते ही बसनही थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक छानबीन की. इसके बावजूद समाचार प्रेषण तक लूटी गयी मोटरसाइकिल बरामद नहीं की जा सकी है. घटना के बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए सघन छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन