ई- रिक्शा शोरूम मालिक के घर लाखों की चोरी

Published at :16 Jun 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
ई- रिक्शा शोरूम मालिक के घर लाखों की चोरी

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी बेरियर के समीप ई-रिक्शा शोरूम आदित्य ऑटोमोबाइल्स के मालिक आदित्य कुमार के मासोमात पोखर स्थित आवास से अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि मासोमात पोखर के समीप सुबोध झा के घर में वह किराये पर रहता है. बुधवार को दस […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी बेरियर के समीप ई-रिक्शा शोरूम आदित्य ऑटोमोबाइल्स के मालिक आदित्य कुमार के मासोमात पोखर स्थित आवास से अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि मासोमात पोखर के समीप सुबोध झा के घर में वह किराये पर रहता है.

बुधवार को दस बजे दिन में आवास से शोरूम पर गया. दोपहर में आने पर देखा कि घर का ताला टूटा है. अंदर जाने पर देखा कि कमरे में रखे दो लाख रूपये व एक एलइडी सहित अन्य सामान गायब है. उन्होंने कहा कि मामले की सूचना सदर थाना को दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन