प्रत्येक सोमवार स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

सहरसा सिटी : यात्रियों की भीड़ को देख प्रत्येक सोमवार को सहरसा से अमृतसर स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे द्वारा मंडल को भेजा गया है. जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष रेलवे को इस समस्या व यात्रियों के आक्रोश से जूझना पड़ता है. जिसको ध्यान में रखकर मंडल से पुरे वर्ष इस रेलखंड पर प्रत्येक […]
सहरसा सिटी : यात्रियों की भीड़ को देख प्रत्येक सोमवार को सहरसा से अमृतसर स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे द्वारा मंडल को भेजा गया है. जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष रेलवे को इस समस्या व यात्रियों के आक्रोश से जूझना पड़ता है. जिसको ध्यान में रखकर मंडल से पुरे वर्ष इस रेलखंड पर प्रत्येक सोमवार को ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेन चलायी जायेगी. इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.
वहीं आक्रोशित लोगों के कोपभाजन का शिकार रेलवे को नहीं बनना पड़ेगा. डीसीआई रमण झा ने बताया कि स्पेशल ट्रेन पिछले वर्ष भी चलायी गयी थी. इस वर्ष अभी तक ऐसी कोई निर्देश नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




