पुलिस शिविर से 50 गज की दूरी पर हुई चोरी

बैजनाथपुर : बुधवार की रात बैजनाथपुर पुलिस शिविर से 50 गज पश्चिम स्थित एक किराने की दुकान में चोरी हो गयी. चोरों ने दुकान का वेंटीलेटर तोड़ दुकान में रखे गल्ले से दस हजार नकदी सहित अन्य सामान चुरा लिये. जानकारी के अनुसार, गम्हरिया पंचायत के इटहरा गांव निवासी शंभु साह की दुकान में चोरों […]
बैजनाथपुर : बुधवार की रात बैजनाथपुर पुलिस शिविर से 50 गज पश्चिम स्थित एक किराने की दुकान में चोरी हो गयी. चोरों ने दुकान का वेंटीलेटर तोड़ दुकान में रखे गल्ले से दस हजार नकदी सहित अन्य सामान चुरा लिये. जानकारी के अनुसार, गम्हरिया पंचायत के इटहरा गांव निवासी शंभु साह की दुकान में चोरों ने हाथ साफ किया.
गुरुवार की सुबह मकान मालिक रामदेव शर्मा की नजर टूटे वेंटीलेटर पर पड़ी तो उन्होंने दुकानदार शंभु साह को खबर किया. दुकान खोलने के बाद उसने गल्ला सहित रैक से कई सामान को गायब पाया. पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस शिविर को दे दी. शिविर प्रभारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




