किसानों को दी गयी श्रीविधि की जानकारी

Published at :27 May 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को दी गयी श्रीविधि की जानकारी

सत्तरकटैया : गुरुवार को प्रखंड सभागार में आत्मा द्वारा आयोजित की गयी प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव 2016 में क्षेत्र के चयनित किसानों को श्रीविधि से धान फसल की खेती करने की जानकारी दी गयी. जिसमें मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगुवानपुर के वैज्ञानिकों ने श्रीविधि, जीरो टिलेज, पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की खेती करने तथा कीट […]

विज्ञापन

सत्तरकटैया : गुरुवार को प्रखंड सभागार में आत्मा द्वारा आयोजित की गयी प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव 2016 में क्षेत्र के चयनित किसानों को श्रीविधि से धान फसल की खेती करने की जानकारी दी गयी. जिसमें मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगुवानपुर के वैज्ञानिकों ने श्रीविधि, जीरो टिलेज, पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की खेती करने तथा कीट प्रबंधन व पौधा रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बीएओ मनोज कुमार ने किसानों को श्रीविधि तकनीक से धान फसल का खेती करने की जानकारी देते कहा कि इस तकनीक से खेती करने से किसानों को कम लागत में अधिक उपज की प्राप्ति होती है.

जिसके कारण किसान कम पूंजी में अधिक लाभान्वित होते हैं. उन्होंने बीज छंटाई एवं उपचार, नर्सरी तैयार करना, रोपाई, पोषक तत्व प्रबंधन, खर पतवार नियंत्रण, सिंचाई प्रबंधन, हानिकारक कीट एवं उनके नियंत्रण, बीमारियां और उपचार, धान की पैदावार, श्रीविधि की खेती में सावधानियां, श्रीविधि की खास बातें, श्री तकनीक एवं परंपरागत विधि की खास विशेषताएं, धान की यांत्रिक रोपाई आदि के बारे में विस्तार से बताया.

कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक राजेश कुमार, वैज्ञानिक डॉ संतोष, डॉ नदीम अख्तर, एटीएम रंजु कुमारी, प्रसुन कुमार, बीटीएम प्रीतम झा, कृषि सलाहकार कुमार गणेश, संजीव कुमार राय, मायाशंकर सिंह, आदित्य कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, ब्रजनंदन कुमार, विनोद गांधी, सचिन रजक सहित अन्य किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन