ट्रैक्टर ट्रॉली के धक्के से बच्चे की मौत

Published at :25 May 2016 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली के धक्के से बच्चे की मौत

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा पंचायत स्थित नरहैया गांव में मंगलवार को मकई ढ़ोने के क्रम में एक ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर एक चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बसनही थाना पुलिस नरहैया पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार […]

विज्ञापन

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा पंचायत स्थित नरहैया गांव में मंगलवार को मकई ढ़ोने के क्रम में एक ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर एक चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बसनही थाना पुलिस नरहैया पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की दोपहर बाद नरहैया गांव निवासी मुरली मंडल उर्फ दिलिप कुमार दिनकर अपने स्वराज ट्रैक्टर नंबर बीएचके 8261 से मकई का भुट्टा ढ़ो रहा था.

इसी क्रम में नरहैया के ही विपीन मंडल का चार वर्षीय पुत्र कनू कुमार को ट्रैक्टर की ट्रोली से धक्का लग गया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. घटना घटते ही ट्रैक्टर मालिक सह चालक मुरली मंडल ट्रैक्टर अपने दरवाजे पर लगाकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बसनही थाना के सअनि राजेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्वराज ट्रैक्टर एवं ट्रॉली का एक भी कागजात उपलब्ध नही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन