गरीब रथ ट्रेन के पायदान से छूटा हाथ, गिरने से मौत

Published at :24 May 2016 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
गरीब रथ ट्रेन के पायदान से छूटा हाथ, गिरने से मौत

शब-ए-बरात को लेकर रविवार को घर से गया था सिमरी सहरसा सदर : सोमवार को अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के बाद एक 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी अनुसार कहरा प्रखंड क्षेत्र के मुरली बसंतपुर निवासी मो नशरूद्धीन का मृतक पुत्र रमजान आलम शब ए बरात पर्व की खुशियां […]

विज्ञापन

शब-ए-बरात को लेकर रविवार को घर से गया था सिमरी

सहरसा सदर : सोमवार को अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के बाद एक 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी अनुसार कहरा प्रखंड क्षेत्र के मुरली बसंतपुर निवासी मो नशरूद्धीन का मृतक पुत्र रमजान आलम शब ए बरात पर्व की खुशियां मनाने अपने घर से सिमरी बख्तियारपुर गया था.
सोमवार को पुन: वापस अपने घर गरीब रथ ट्रेन पकड़ सिमरी बख्तियारपुर से सहरसा आ रहा था, लेकिन मौत ने उसे घर से जाने से पहले ही अपने पास बुला लिया. गरीब रथ एक्सप्रेस के सहरसा स्टेशन पहुंचने से पहले ही सुलिंदाबाद ढाला से पूर्व एकलव्या सेंट्रल स्कूल के समीप ट्रेन के गेट पर पायदान पकड़ कर खड़े मृतक रमजान का हाथ फिसलने के बाद वह नीचे गिर गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन