आदतन शराबियों की जांच शुरू

श्रीनगर : नशामुक्ति अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में उन आदतन शराबियों की शारीरिक जांच आरंभ हो गयी है, जो पूर्ण शराबबंदी के बाद अब शराब छोड़ चुके हैं. जांच की यह प्रक्रिया तीन मई से ही आरंभ है. इसके लिए पांच सदस्यीय डॉक्टरों की एक टीम बना कर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया […]
श्रीनगर : नशामुक्ति अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में उन आदतन शराबियों की शारीरिक जांच आरंभ हो गयी है, जो पूर्ण शराबबंदी के बाद अब शराब छोड़ चुके हैं. जांच की यह प्रक्रिया तीन मई से ही आरंभ है. इसके लिए पांच सदस्यीय डॉक्टरों की एक टीम बना कर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है.
प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा मेजर अविनाश कुमार एवं प्रबंधक किंकर घोष ने बताया कि डॉक्टरों को उन आदतन शराबियों की जांच करने को कहा गया है, जो शराब छोड़ चुके हैं, साथ ही उनमें अगर कोई बीमारी पायी गयी तो नये सिरे से उसका इलाज किया जायेगा. गौरतलब है कि प्रखंड में 606 आदतन शराबियों की पहचान की गयी थी, जिन्हें जांच के दायरे में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




