शराबबंदी ठीक है, लॉ एंड आर्डर की समीक्षा करें नीतीश: पंकजा

सहरसा नगर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामना देती हूं. इसे राज्य के अलावा वह अगर देश में लागू करवाना चाहते हैं तो और भी अच्छी पहल होगी. उक्त बातें रविवार को सहरसा के गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित प्रेसवार्ता में महाराष्ट्र सरकार की ग्रामीण विकास एवं महिला […]
सहरसा नगर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामना देती हूं. इसे राज्य के अलावा वह अगर देश में लागू करवाना चाहते हैं तो और भी अच्छी पहल होगी. उक्त बातें रविवार को सहरसा के गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित प्रेसवार्ता में महाराष्ट्र सरकार की ग्रामीण विकास एवं महिला व बाल कल्याण मंत्री सह भाजपा नेत्री पंकजा मुंडे ने कही. श्रीमती मुंडे ने कहा कि बिहार में सड़कें भी अच्छी हैं. यहां पूर्व की सरकार ने भी बेहतर काम किया था. एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में नयी सरकार बनी है. इन्हें भी अच्छा काम करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




