स्कॉर्पियो से कुचल बच्चे की मौत, जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

सत्तरकटैया : सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक स्कॉर्पियो ने छह वर्ष के बच्चे को कुचल दिया. स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो व ड्राइवर को खदेड़ कर पकड़ लिया. आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर राजकुमार सिंह को […]
विज्ञापन
सत्तरकटैया : सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक स्कॉर्पियो ने छह वर्ष के बच्चे को कुचल दिया. स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो व ड्राइवर को खदेड़ कर पकड़ लिया. आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर राजकुमार सिंह को बंधक बनाकर जम कर पिटाई कर दी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेला के पास मुख्यमार्ग को जाम कर दिया और पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करने लगे.
बेला निवासी हलचल शर्मा का इकलौता पुत्र छह वर्षीय सूरज कुमार सड़क पार कर रहा था. उसी समय तेज रफ्तार से मधुबनी से सहरसा की ओर जा रही स्कॉर्पियो ने बच्चे को कुचल दिया. इस कारण बच्चे की मौत हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष मो सरवर आलम, बरहसैर पंचायत के निवर्तमान मुखिया मनोरंजन पांडे, सरंपच कृष्णदयाल यादव, समाजिक कार्यकर्ता प्रितेश सिंह सोनू आदि ने पहल कर मुख्यमार्ग को खाली करवाया. घटना से आक्रोशित लोगों ने बताया कि
स्कॉर्पियो से कुचल…
मुख्य मार्ग में ब्रेकर नहीं रहने के कारण कई बार दुर्घटना हुई है. वाहन चालक गांव के बीचों-बीच काफी तेज रफ्तार से गुजरते रहता है. इसके चलते आये दिन छोटी-बड़ी घटना होती रहती है. बच्चे की मौत से मां पुनीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बच्चे के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है. वहीं दादा व दादी भी घुमने के लिए बाहर गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




