मुखिया प्रत्याशी पति को जेल से मिली जान से मारने की धमकी

Published at :13 May 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया प्रत्याशी पति को जेल से मिली जान से मारने की धमकी

सहरसा सिटी : मंडल कारा में बंद कुख्यात अपराधी आशुतोष राय उर्फ भगवान राय पर बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली बसंतपुर निवासी मुखिया प्रत्याशी सावित्री देवी के पति गंगानाथ राय को मोबाइल पर फोन कर जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. बनगांव थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : मंडल कारा में बंद कुख्यात अपराधी आशुतोष राय उर्फ भगवान राय पर बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली बसंतपुर निवासी मुखिया प्रत्याशी सावित्री देवी के पति गंगानाथ राय को मोबाइल पर फोन कर जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. बनगांव थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि मुरली बसंतपुर पंचायत से मेरी पत्नी सहित बीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.

भगवान राय की पत्नी ज्योति राय भी प्रत्याशी थी. प्रचार के दौरान भी भगवान राय मुझे अपनी पत्नी को प्रत्याशी नहीं बनाने की धमकी देता रहा. 10 मई को चुनाव संपन्न हो गया. 12 मई की सुबह अपने दरवाजे पर बैठा था कि मेरे मोबाइल पर कॉल आया. फोन रिसीव कर परिचय पुछते ही वह गाली-गलौज करते कहा कि भगवान जी को नहीं जानता है. तुमको तो चुल्लू भर पानी में मर जाना चाहिए. पुन: गाली देते गोली मारने व सहरसा स्थित पैथोलोजी पर गोली चलवाने की धमकी दी.

पूर्व में भी दी थी धमकी
पीड़ित ने कहा कि इससे पूर्व भी मुझे एक मोबाइल नंबर से बीते दस मार्च को मेरे एवं मेरे पुत्र कुमार अमृतराज जो सहरसा में व्यवसाय करता है, के मोबाइल पर भी मैसेज भेज कर धमकी दी है. गांव में भगवान राय की पत्नी ज्योति राय, मां धनवती देवी, भाई नरेंद्र राय, अनिल राय, संतोष राय सहित आठ-दस अपराधी हथियार से लैश होकर दरवाजे पर आकर परिवार को उजाड़ने की धमकी दी.
पीड़ित ने कहा कि फोन पर भगवान राय ने धमकी देते कहा कि जेल में बंद हूं एवं गोली मारने के बाद भी जेल में ही रहुंगा. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर मामलें की जांच कर जानमाल की सुरक्षा की मांग की है.
मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी
…भगवान राय पर जान से मारने की धमकी देने का आवेदन मिला है. मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
उमेश प्रसाद, बनगांव थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन