सहरसा में पत्नी को कुदाल से काट डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

नवहट्टा(सहरसा) : मोहनपुर पंचायत के पीरगंज गांव के पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे एक विक्षिप्त पति ने पत्नी के सिर पर कुदाल से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही सअनि बबन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया. घर से चीखने की आवाज पर […]
विज्ञापन
नवहट्टा(सहरसा) : मोहनपुर पंचायत के पीरगंज गांव के पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे एक विक्षिप्त पति ने पत्नी के सिर पर कुदाल से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही सअनि बबन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया.
घर से चीखने की आवाज पर पहुंचे ग्रामीण : राजकिशोर सादा अपनी पत्नी चंद्रकला देवी व तीन बच्चों (एक लड़का व दो लड़की) के साथ अपना दांपत्य जीवन जी रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि राजकिशोर मानसिक रूप से विक्षिप्त था.
शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे के करीब राजकिशोर के घर से चीखने की आवाज आयी, तो पड़ोसी उसके घर गये. पति राजकिशोर ने कुदाल से पत्नी के सिर पर वार कर दिया था. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद पहुंची नवहट्टा पुलिस ने राजकिशोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




