चौथे चरण में भी दिखा महिला वोटरों का उत्साह

Published at :07 May 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
चौथे चरण में भी दिखा महिला वोटरों का उत्साह

सहरसा सदर : चौथे चरण के मतदान में भी महिला वोटरों ने मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया. सुबह सात बजे से ही महिला वोटरों का जमावड़ा होने लगा था. दोपहर के तीन बजे तक संचालित मतदान में जैसे-जैसे समय बीतता गया वोटरों की संख्या में इजाफा होता गया. ज्यादातर मतदान केन्द्र पर पुरुष […]

विज्ञापन
सहरसा सदर : चौथे चरण के मतदान में भी महिला वोटरों ने मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया. सुबह सात बजे से ही महिला वोटरों का जमावड़ा होने लगा था. दोपहर के तीन बजे तक संचालित मतदान में जैसे-जैसे समय बीतता गया वोटरों की संख्या में इजाफा होता गया.
ज्यादातर मतदान केन्द्र पर पुरुष से अधिक महिला वोटर की लंबी कतार देखने को मिली. पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को मिले 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के कारण महिला वोटर भी अपने एक वोट की कीमत को समझने लगी है. जिसके कारण प्रथम चरण से लेकर चौथे चरण के पंचायत चुनाव में भी आधी आबादी की मतदान में ज्यादातर भागीदारी अब तक देखने को मिली है.
हर चरण के मतदान में महिला वोटरों की सबसे अधिक संख्या होने के कारण इस बार के पंचायत चुनाव में भी कई प्रत्याशियों के चुनावी गणित को बिगाड़ सकता है. तटबंध के दुर्गम इलाके में भी महिला वोटरों ने गरमी की तपिश के बावजूद पहले मतदान को प्राथमिकता दी फिर अपना रोजमर्रे के काम को. महिला वोटर की सशक्त भागीदारी से महिला प्रत्याशी में भी ज्यादा उत्साह हर चरण के चुनाव में देखने के लिए मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन