सुबह से ही लग गयी थी बूथ पर लंबी कतार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

महिषी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में पंचायत प्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर आने लगे थे. सुबह नौ बजे तक मौसम भी सुहाना था तो केंद्रों पर भी भीड़ भी उमड़ती रही. हालांकि पुरूषों की अपेक्षा मतदान केंद्रों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी. साथ […]
विज्ञापन
महिषी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में पंचायत प्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर आने लगे थे. सुबह नौ बजे तक मौसम भी सुहाना था तो केंद्रों पर भी भीड़ भी उमड़ती रही. हालांकि पुरूषों की अपेक्षा मतदान केंद्रों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी. साथ ही कई वृद्ध मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर युवाओं को प्रेरित कर रहे थे. डीएम विनोद सिंह गुंजियाल व एसपी अश्विनी कुमार कई मतदान केंद्रों पर जाकर जायजा लेते रहे. कई केंद्रों पर पानी की कमी से भी मतदाताओं को जूझना पड़ा.
कई मतदान केंद्रों पर कुव्यवस्था कायम रही, मतदाता लाइन में नहीं लगे थे, जिससे पीठासीन पदाधिकारी को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. हालांकि पैंथर टीम या गश्ती दल के आने के साथ् ही लाइन सीधी हो जाती थी, लेकिन उलके जाने के बाद आलम फिर वैसा ही हो जाता. कोसी तटबंध के दुर्गम इलाके के मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान को लेकर घुड़सवार दस्ता गश्त लगाते देखे गये. पंचायत चुनाव में युवाओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग प्रथम बार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




