मडैया थाना पुलिस को नहीं है अपना वाहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

मडैया थाना का जीप खराब, नहीं है गश्ती करने के लिए गाड़ी पसराहा : परबत्ता थाना अंर्तगत सहायक थाना मडैया में पुलिस वाले की परेशानी घटने का नाम नहीं ले रही है. स्थिति यह है कि नक्सल प्रभावित इलाका होने के बाद भी पुलिस वाले को गश्ती के लिए तंदरुस्त वाहन तक नहीं है. पहले […]
विज्ञापन
मडैया थाना का जीप खराब, नहीं है गश्ती करने के लिए गाड़ी
पसराहा : परबत्ता थाना अंर्तगत सहायक थाना मडैया में पुलिस वाले की परेशानी घटने का नाम नहीं ले रही है. स्थिति यह है कि नक्सल प्रभावित इलाका होने के बाद भी पुलिस वाले को गश्ती के लिए तंदरुस्त वाहन तक नहीं है. पहले से मौजूद पुलिस गाड़ी खराब पड़े हैं. स्थिति ऐसी है कि अगर ठीक भी हो जाये तो कहना धोखा दे दे कहना मुश्किल है.
पुलिस गश्ती करने के लिए ना तो अपना वाहन है ना ही पुलिस को पंचायत चुनाव में किसी तरह कि सूचना देने के लिए सरकारी टेलीफोन है, जबकि थाना क्षेत्र के कोलवारा पंचायत व कबेला पंचायत के बलहा गांव प्रशासन द्वारा पूर्व से ही अतिसंवेदनशील घोषित किया जा चुका है. आखिर मडैया पुलिस इन अतिसंवेदनशील क्षेत्र में बिना वाहन व सुविधाओं के कैसे मुकाबला कर पायेगी.
थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने कहा कि थाना में अपना वाहन नहीं रहने से हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस गश्ती करने में परेशानी हो रही है. इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




