आज फिर होगा मतदान , विवाद के बाद रद्द किया गया था मतदान

सिमरी नगर : सलखुआ प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय गोरगामा मुस्लिम टोला के बूथ नम्बर 118 पर आज पुनर्मतदान होगा. जिसकी पूरी तैयारियां कर ली गयी है. वहीं गुरुवार देर शाम पोलिंग एजेंट व सुरक्षाबल मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए. चुनाव की तैयारियों पर निवार्ची पदाधिकारी सह बीडीओ विभेश आनंद ने बताया कि पर्याप्त […]
सिमरी नगर : सलखुआ प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय गोरगामा मुस्लिम टोला के बूथ नम्बर 118 पर आज पुनर्मतदान होगा. जिसकी पूरी तैयारियां कर ली गयी है. वहीं गुरुवार देर शाम पोलिंग एजेंट व सुरक्षाबल मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए. चुनाव की तैयारियों पर निवार्ची पदाधिकारी सह बीडीओ विभेश आनंद ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मतदान होगा. उन्होंने बताया कि बूथ नम्बर 118 पर कुल 480 मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 232 और महिलाएं 248 है. उन्होंने कहा कि छह तारीख को दिन भर हमारा कंट्रोल रूम चालू रहेगा. जिसका नम्बर 06475-274008 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




