मिलिनियम किड्स में हुई जल संरक्षण पर गोष्ठी

Published at :05 May 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
मिलिनियम किड्स में हुई जल संरक्षण पर गोष्ठी

सहरसा : जल पर बढ़ते जा रहे संकट पर मिलिनियम किड्स स्कूल में बच्चों ने एक गोष्ठी का आयोजन किया. जिसमें बच्चों द्वारा जल संरक्षण के विषय में अपने-अपने तरीके से उपाय बताने की कोशिश की गयी. बच्चों में अर्नव, मयंक राज, हेमंत कश्यप, अनुराधा सिंह लक्ष्य, शची प्रिया आदित्य ने कहा जल की बर्बादी […]

विज्ञापन

सहरसा : जल पर बढ़ते जा रहे संकट पर मिलिनियम किड्स स्कूल में बच्चों ने एक गोष्ठी का आयोजन किया. जिसमें बच्चों द्वारा जल संरक्षण के विषय में अपने-अपने तरीके से उपाय बताने की कोशिश की गयी. बच्चों में अर्नव, मयंक राज, हेमंत कश्यप, अनुराधा सिंह लक्ष्य, शची प्रिया आदित्य ने कहा जल की बर्बादी जीवन की बर्बादी है.

मौके पर मिलिनियम किड्स एकादमी के निदेशक बी के झा ने कहा कि स्वच्छ पानी,

स्वच्छ भारत समय की मांग बन चुकी है. प्रकृति की ओर से प्रदत जल का कोई विकल्प इंसान के पास नहीं है. उसे पेड़ पौधे लगाने होंगे. बंजर भूमि पर भी ध्यान देना होगा और वहां भी पेड़ पौधे लगाने होंगे. गोष्ठी को संबोधित करते प्राचार्य उषा झा ने एक कविता के माध्यम से जल संकट एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपनी राय जाहिर की. पेड़ को मत काटो भाई, ये करते हैं प्रकृति की भरपाई, कड़ी धूप में जलेगा पांव, पेड़ लगाओगे तो मिलेगी छांव. मौके पर स्कूल के बच्चे सहित उनके अभिभावक भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन