निवर्तमान मुखिया की गोली मार हत्या

सत्तरकटैया (सहरसा) : सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थित रहुआ व सिहौल के बीच दुखा चौक पर गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने सिहौल पंचायत के निवर्तमान मुखिया सह राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल मुखिया की गोली मार हत्या कर दी. अनिल मुखिया सहरसा से अपनी बाइक से सिहौल निवासी राघव कुंवर व महेंद्र कुंवर […]
सत्तरकटैया (सहरसा) : सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थित रहुआ व सिहौल के बीच दुखा चौक पर गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने सिहौल पंचायत के निवर्तमान मुखिया सह राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल मुखिया की गोली मार हत्या कर दी. अनिल मुखिया सहरसा से अपनी बाइक से सिहौल निवासी राघव कुंवर व महेंद्र कुंवर के साथ घर जा रहे थे. तथी पीछे से ओवरटेक कर रहे दो बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने आगे से चार गोलियां मार दीं.
गोली लगते ही मुखिया जमीन पर गिर पड़े और अपराधी रहुआ चौक की तरफ भाग गये. आक्रोशित लोगों ने मुखिया की बाइक पर सवार महेंद्र कुंवर व राघव कुंवर को बंधक बना सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. लोग बिहार पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. प्रदर्शनकारी राजनीतिक रंजिश में हत्या करवाने का आरोप लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




